अभिनेत्री तापसी पन्नू ने कहा है कि राजकुमार हिरानी की शाहरुख खान अभिनीत अगली फिल्म अभी फाइनल नहीं हुई है। उन्होंने कहा, "यह छिपाने की खबर नहीं...जब फिल्म फाइनल होगी तो मैं छत से चीखकर इसकी घोषणा करूंगी।" बकौल अभिनेत्री, "जब ऐसा होगा तो आप सबसे पहले मुझसे जानेंगे...चीज़ों को फाइनल होने दीजिए...आगे बढ़ने दीजिए नहीं तो...कयास ही लगाए जाएंगे।"