फाल्गुनी ने शेयर किए 'मैंने पायल...' रीक्रिएट करने पर नेहा कक्कड़ की आलोचना वाले पोस्ट

गायिका फाल्गुनी पाठक ने अपने गाने 'मैंने पायल है छनकाई' (1999) को रीक्रिएट करने को लेकर नेहा कक्कड़ की हो रही आलोचना के पोस्ट्स को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ में शेयर किया है। उनमें से एक पोस्ट में लिखा था, "कृपया कोई इन ऑटोट्यून सिंगर्स और उनके रीमेक्स पर...प्रतिबंध लगाए।" फाल्गुनी ने इसको लेकर अभी तक आधिकारिक बयान नहीं दिया है।