'फास्ट ऐंड फ्यूरियस' सीरीज़ की सभी 10 फिल्में देखने के लिए वेबसाइट दे रही ₹82,000 का ऑफर

'फास्ट ऐंड फ्यूरियस' सीरीज़ की सभी 10 फिल्में देखने वाले के लिए 'फाइनेंस बज़' नामक वेबसाइट $1,000 (तकरीबन ₹82,000) का ऑफर दे रही है। इस रोल के लिए चुने गए शख्स को फिल्मों में सभी दुर्घटनाग्रस्त कारों के नुकसान की जानकारी जुटानी होगी। इसके लिए आवेदकों का 18 साल से कम होना और अमेरिका का निवासी होना ज़रूरी है।