फिटनेस के लिए जिम की नहीं, मन बनाने की ज़रूरत है: अपनी पुरानी व नई फोटो शेयर कर खेर

अभिनेता अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर अपनी 2-तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें से पहली तस्वीर में वह मोटे नज़र आए जबकि दूसरी तस्वीर में वह फिट दिख रहे हैं। 67-वर्षीय ऐक्टर ने लिखा, "फिट होने की शुरुआत...जिम में डंबल उठाने से नहीं बल्कि...आपके फैसला लेने और मन बनाने से होती है।" खेर इन दिनों 'ऊंचाई' की शूटिंग में व्यस्त हैं।