गीतकार जावेद अख्तर ने फिल्म 'आरआरआर' की सक्सेस पार्टी में कहा है कि यादगार फिल्म और एक गेम चेंजर बनाने के अलावा निर्देशक एस.एस. राजामौली ने 21वीं सदी को 'जय और वीरू' की एक नई जोड़ी दी है। उन्होंने कहा, "कुछ फिल्में, ऐक्टर्स और निर्देशक...हमेशा याद किए जाते हैं।" गौरतलब है, राजामौली ने पार्टी में जावेद के पैर छुए थे।