फिल्म 'आरआरआर' ने अब तक दुनिया भर में की ₹500 करोड़ की कमाई

फिल्म ट्रेड ऐनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार, 'आरआरआर' ने रिलीज़ के तीसरे दिन दुनिया भर में ₹500 करोड़ की कमाई कर ली है। उन्होंने ट्विटर पर बताया कि 'आरआरआर' नए बेंचमार्क स्थापित कर रहा है...दुनिया भर में जीबीओसी (सकल बॉक्स ऑफिस संग्रह) ₹500 करोड़ हुई है। वहीं, फिल्म ने घरेलू स्तर पर ₹74.50 करोड़ की कमाई की है।