फिल्म इंडस्ट्री की सिर्फ बुरी बातें बाहर आती हैं: शक्ति कपूर
अभिनेता शक्ति कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, ''मैं इतने सालों से काम कर रहा हूं और कह सकता हूं कि हमारी फिल्म इंडस्ट्री सबसे अच्छी है...लोग आपकी मदद करते हैं...पर ये बातें बाहर नहीं सिर्फ नेगेटिव बातें बाहर आती हैं।'' उन्होंने कहा कि वह इंडस्ट्री में इसलिए जगह बना पाए क्योंकि यहां नए ऐक्टरों को मौका मिलता है।