फिल्म इंडस्ट्री में तुषार कपूर मेरे सबसे बड़े सपोर्टर हैं: 'लॉक अप' में कंगना रनौत

अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने रिऐलिटी शो 'लॉक अप' में कहा है कि फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेता तुषार कपूर उनके सबसे बड़े सपोर्टर हैं। उन्होंने ऐक्टर के सामने कहा, "इस पूरी फिल्म इंडस्ट्री में वह मुझे बहुत सपोर्ट करते हैं...यह अविश्वसनीय है। इंडस्ट्री के लोगों से मेरे झगड़ों में भी...मेरा समर्थन करने वाले पहले कुछ लोगों में तुषार शामिल हैं।"