ऐक्टर राजकुमार राव ने फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज़्म पर एक इंटरव्यू में कहा है, "नेपोटिज़्म हमेशा रहेगा...पर अब (कलाकारों के पास) कई अवसर हैं।" उन्होंने कहा, "मेरे कई दोस्तों को ओटीटी प्लैटफॉर्म के कारण...अब पहचान मिल रही है....नेपोटिज़्म रहेगा...पर आपका काम और हुनर बोलेगा।" बकौल राजकुमार, "वो फिल्में करना चाहूंगा जिन पर मुझे गर्व हो...मुझे भीड़ का हिस्सा नहीं बनना।"