फिल्म इंडस्ट्री में सभी लोग प्रिविलेज्ड नहीं होते, कुछ गरीब परिवार से भी आते हैं: रानी

अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने कहा है, "लोगों को यह समझना चाहिए कि फिल्म इंडस्ट्री में...सभी लोगों को प्रिविलेज नहीं मिलती है...फिल्मी परिवारों में भी लोग गरीब होते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "हमारे समय में फिल्म रिलीज़ करने के लिए लोगों को अपना घर भी बेचना पड़ जाता था...निर्माता सड़क पर आ जाते थे क्योंकि उनके पास पैसे नहीं होते थे।"