कल्ट क्लासिक फिल्म 'इट्स अ वंडरफुल लाइफ' में लिटिल वॉयलेट बिक की भूमिका निभाने वालीं अभिनेत्री जिनीन ऐन रूज़ का 84-वर्ष की आयु में निधन हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, एक संक्रमण से जूझने के बाद शुक्रवार को रूज़ का लॉस ऐंजिलिस स्थित उनके घर पर निधन हो गया। 1940-1950 के दशक में उन्होंने बतौर बाल कलाकार काम किया था।