फिल्म 'उरी' के अभिनेता मोहित रैना ने की शादी, शेयर कीं तस्वीरें

फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ व 'शिद्दत' और टीवी शो 'देवों के देव महादेव' में दिखे अभिनेता मोहित रैना ने शादी कर ली है और तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, "प्यार कोई बाधाएं नहीं समझता, यह बाधाओं को पार करता है...उम्मीद से भरपूर होता है। उसी उम्मीद और...माता-पिता के आशीर्वाद से...हम एक हो गए। अदिति और मोहित।"