क्रोएशिया में पीरियड फिल्म 'ली' की शूटिंग के दौरान हॉलीवुड ऐक्ट्रेस केट विंसलेट सेट पर फिसल गईं जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। ऐक्ट्रेस के प्रतिनिधि के बयान के अनुसार, उन्हें एहतियात के तौर पर अस्पताल ले जाया गया था और वह ठीक हैं। बयान के मुताबिक, केट विंसलेट इस हफ्ते तय शेड्यूल के अनुसार शूटिंग करेंगी।