फिल्म को बनाने के लिए मुंबई में अपना अपार्टमेंट बेच दिया था: 'छेल्लो शो' के निर्देशक
गुजराती फिल्म 'छेल्लो शो' के निर्देशक पैन नलिन ने 'इंडिया टुडे' से 'फिल्म को बनाने में इतना समय क्यों लगा' सवाल पर कहा है, "हमें (फिल्म के लिए) पैसे जुटाने में समय लगा।" नलिन ने कहा, "मैंने अपना (मुंबई में) अपार्टमेंट बेच दिया था...क्योंकि मुझे फिल्म बनाने के लिए पैसे चाहिए थे।" फिल्म को बनाने में करीब 3 वर्ष लगे।