फिल्म निर्माता संदीप सिंह ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की ज़िंदगी पर आधारित फिल्म 'मैं रहूं या ना रहूं यह देश रहना चाहिए- अटल' का एलान किया है। संदीप ने फिल्म का पोस्टर शेयर कर लिखा, "पेश करते हैं भारत के सबसे महान नेता व प्रसिद्ध कवि पर आधारित फिल्म।" बतौर रिपोर्ट्स, फिल्म 2023 में रिलीज़ होगी।