फिल्म प्रीमियर अटेंड करने वाली सबसे छोटी बच्ची: बेटी की थ्रोबैक फोटो शेयर कर रंजीत

अभिनेता रंजीत ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी को गोद में लिए हुए उसकी बचपन की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "जीजी...मेरी बेटी राकेश रोशन की फिल्म के प्रीमियर का हिस्सा बनने वाली सबसे छोटी बच्ची थी और वह फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान एक बार भी नहीं रोई।" गौरतलब है, रंजीत की बेटी दिव्यांका बेदी एक फैशन डिज़ाइनर हैं।