फिल्म प्रोड्यूसर नितिन मनमोहन को आया हार्ट अटैक, गंभीर हालत में मुंबई के अस्पताल में हुए भर्ती

मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया है कि फिल्म प्रोड्यूसर नितिन मनमोहन को हृदय संबंधी समस्याओं के कारण गंभीर हालत में शनिवार को आईसीयू में भर्ती कराया गया। 'बोल राधा बोल', 'लाडला', 'दस' और 'रेडी' समेत कई फिल्मों के प्रोड्यूसर को कथित तौर पर शनिवार शाम को हार्ट अटैक आया था।