फिल्ममेकर एस.एस. राजामौली ने एक इवेंट में अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की तारीफ की है। उन्होंने कहा, "फिल्म में दिखाया गया है कि प्यार सारे अस्त्रों से ऊपर है...यह बात मुझे पसंद आई।" बकौल राजामौली, "अयान ने...एक ऐसी दुनिया बनाने का सपना देखा...जिसे हमने कभी नहीं देखा। उनकी फिल्म में मुझे विज़न दिखा...और मैं इसे सपोर्ट करना चाहता हूं।"