फिल्म में चुनने के बाद ऐक्टर बदल दिए गए, जो मेरे लिए बड़ा झटका था: ऐक्टिंग डेब्यू पर रोहमन

सुष्मिता सेन के पूर्व बॉयफ्रेंड-मॉडल रोहमन शॉल ने फिल्म का नाम लिए बिना कहा कि वह ऐक्टिंग डेब्यू करने वाले हैं। उन्होंने कहा, "(इससे पहले) एक फिल्म में चुना गया था...व एक महीने बाद कहा गया कि वे कास्ट बदल रहे हैं...वह मेरे लिए बड़ा झटका था।" बकौल रोहमन, "फेमस होने पर मॉडलिंग के ऑफर कम...ऐक्टिंग के ज़्यादा आने लगे।"