inshorts

फिल्म 'रक्षाबंधन' की ऐक्ट्रेस ने बताया, उनके सगे भाई को अक्षय कुमार से क्या-क्या सीखना चाहिए

फिल्म 'रक्षाबंधन' में ऐक्टर अक्षय कुमार की बहन का किरदार निभाने वालीं ऐक्ट्रेस सादिया खतीब ने बताया है कि उनके सगे भाई आतिफ को अक्षय कुमार से क्या सीखना चाहिए। बकौल सादिया, "आतिफ को अक्षय सर से अनुशासन, पैशन, कठिन परिश्रम और लोगों के साथ व्यवहार कैसे करते हैं, ये सब सीखना चाहिए...मेरा भाई कभी मेरी तारीफ नहीं करता है।"