फिल्म 'शादी के डायरेक्टर करण और जौहर' में करण के नाम के इस्तेमाल पर एचसी ने लगाई रोक

बॉम्बे हाईकोर्ट ने आगामी फिल्म 'शादी के डायरेक्टर करण और जौहर' में फिल्ममेकर करण जौहर के नाम का इस्तेमाल किए जाने पर रोक लगा दी है। करण ने निर्माताओं के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में मुकदमा दायर कर कहा था कि इस फिल्म से उनका कोई संबंध नहीं है और उनके नाम का अवैध रूप से इस्तेमाल किया जा रहा है।