फिल्म 'सनम तेरी कसम' का सीक्वल इस साल होगा रिलीज़: अभिनेता हर्षवर्धन राणे
अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया है कि 2016 में आई उनकी फिल्म 'सनम तेरी कसम' का सीक्वल साल 2022 में रिलीज़ होगा। इससे पहले फिल्म के निर्देशक विनय सप्रू ने बताया था कि दूसरे पार्ट में नई कहानी और नई ऐक्ट्रेस होंगी। गौरतलब है, ओरिजनल फिल्म में हर्षवर्धन के साथ मावरा होकेन नज़र आई थीं।