फिल्म 'सुल्तान' में लीड हीरोइन के लिए अनुष्का शर्मा पहली पसंद नहीं थीं: सलमान खान

अभिनेता सलमान खान ने बताया है कि उनकी फिल्म 'सुल्तान' (2016) में लीड हीरोइन के लिए अनुष्का शर्मा नहीं बल्कि मृणाल ठाकुर पहली पसंद थीं। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता तो मृणाल उनके साथ बॉलीवुड में डेब्यू करतीं। सलमान ने अभिनेता शाहिद कपूर को फिल्म में उनके नहीं रहने पर कहा, "उस वक्त मृणाल पहलवान टाइप नहीं लगती थी।"