फिल्म सेट पर किसी की जान नहीं जानी चाहिए: प्रॉप गन से सिनेमैटोग्राफर की मौत पर प्रियंका

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म 'रस्ट' के सेट पर अभिनेता ऐलेक बॉल्डविन की एक प्रॉप गन से सिनेमैटोग्राफर हलीना हचिन्स की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, "मैं...हिल गई हूं। कल्पना नहीं कर सकती कि इस हादसे में शामिल सभी लोग क्या महसूस कर रहे होंगे।" बकौल ऐक्ट्रेस, "फिल्म के सेट पर किसी की जान नहीं जानी चाहिए।"