फिल्मफेयर अवॉर्ड लेने के दौरान भावुक हुए रणवीर सिंह, शेयर किया वीडियो

अभिनेता रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2022 में फिल्म '83' के लिए बेस्ट ऐक्टर का अवॉर्ड लेते हुए वीडियो शेयर किया है। वीडियो में रणवीर मंच पर स्पीच देने के दौरान भावुक होते दिखे। वीडियो में उन्होंने कहा, "मैं जो कुछ भी हूं अपने माता-पिता और अपनी दीदी के वजह से हूं और वे मेरे लिए भगवान हैं।"