फिल्मफेयर ने कंगना का अवॉर्ड नॉमिनेशन लिया वापस, अभिनेत्री ने दी प्रतिक्रिया
अभिनेत्री कंगना रनौत के 'अवॉर्ड शो में आमंत्रित व नॉमिनेट करने को लेकर फिल्मफेयर पर मुकदमा करूंगी' बयान के बाद फिल्मफेयर ने उनका अवॉर्ड नॉमिनेशन वापस ले लिया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने कहा, "फिल्मफेयर ने आखिरकार...मेरा नॉमिनेशन वापस ले लिया…मेरा समर्थन करने वालों का धन्यवाद…प्रयास है कि...ऐसे अवॉर्ड शो पर रोक लगे...कोर्ट में मिलते हैं।"