फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की अभिनेत्री पल्लवी जोशी ने हिंदी फिल्मों के खराब प्रदर्शन पर कहा है कि आज की फिल्में देश की परेशानियों को नहीं दिखाती हैं। उन्होंने कहा, "(दिवंगत अभिनेता) राज कपूर, सुनील दत्त और अभिनेता मनोज कुमार की फिल्में...समाज में जो होता था वह दिखाती थीं। फिल्में...उन समस्याओं पर आधारित थीं जिनका...भारत तब सामना कर रहा था।"