फिल्मों में वापसी करना चाहती हूं लेकिन अच्छी स्क्रिप्ट नहीं मिल रही हैं: सेलिना जेटली

अभिनेत्री सेलिना जेटली ने बॉलीवुड में वापसी को लेकर 'ईटाइम्स' से कहा है कि वह लव स्टोरीज़ और कॉमेडी फिल्मों में काम करना चाहती हैं। उन्होंने कहा, "एकमात्र परेशानी यह है कि कोई अलग या अनोखी स्क्रिप्ट्स नहीं हैं। आजकल हर स्क्रिप्ट अपराध और हिंसा से भरपूर होती है।" सेलिना आखिरी बार शॉर्ट फिल्म 'सीज़न्स ग्रीटिंग्स' में नज़र आई थीं।