फिल्मों से दूर होने पर मेरे ड्रग्स लेने की खबर छपी थी: इमरान खान
अभिनेता इमरान खान ने एक हालिया इंटरव्यू में बताया है कि जब वह फिल्मों से दूर हुए तो अखबार में उनके ड्रग्स लेने की खबर छपी थी जिसे पढ़कर उनका परिवार परेशान हो गया था। उन्होंने कहा, "घरवालों ने कहा कि देखो तुम्हारे बारे में क्या लिख रहे हैं। तुम ड्रग्स ले रहे हो क्या? फिर मुझे उन्हें समझाना पड़ा।"