फुटबॉल क्लब एफसी बार्सिलोना के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को माता-पिता बनने पर बधाई दी गई है। क्लब ने ट्वीट किया, "बधाई हो, बार्सा के नए फैन का जन्म हुआ है। हम बार्सिलोना में आप सभी से मिलने को लेकर बेहद उत्सुक हैं।" गौरतलब है, रणबीर को इस फुटबॉल क्लब का फैन माना जाता है।