'फूंक ले' गाने के लिए खाना छोड़ दिया था, रिहर्सल के दौरान बेहोश हो गई थी: निया शर्मा

अभिनेत्री निया शर्मा ने अपने नए गाने 'फूंक ले' को लेकर कहा है, "इसके लिए मैंने पूरी तरह खाना छोड़ दिया था...मैं इसके लिए फिट दिखना चाहती थी...रिहर्सल करते-करते कई बार चक्कर आ जाते थे।" उन्होंने आगे कहा, "मेरा डांस बैकग्राउंड नहीं है...इससे पहले ऐसा कुछ नहीं किया था...इसलिए न्याय करना चाहती थी। मुझपर इस गाने को लेकर...काफी प्रेशर था।"