एक अधिकारी के अनुसार, जीएसटी परिषद शुक्रवार को होने वाली बैठक में ज़ोमैटो और स्विगी जैसे फूड डिलीवरी ऐप्स को रेस्टोरेंट मानकर इन पर 5% जीएसटी लगाने के प्रस्ताव पर चर्चा कर सकती है। अगर प्रस्ताव पारित होता है तो रेस्टोरेंट की जगह ये ऐप्स सरकार को जीएसटी देंगी। खबर के अनुसार, ग्राहकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा।