अभिनेता अजय देवगन ने बॉलीवुड में 30 वर्ष पूरे करने पर कहा है कि वह अगले 30 वर्षों के लिए तैयार हैं। अपनी फिल्म 'फूल और कांटे' (1991) को लेकर उन्होंने कहा, "तब मैं अपरिपक्व, युवा और स्टारडम के लिए तैयार नहीं था...सच कहूं तो मुझे एक अभिनेता के रूप में लॉन्च करना मेरे पिता (वीरू देवगन) का सपना था।"