फेसबुक ने पूर्व आईएएस अधिकारी राजीव अग्रवाल को पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर नियुक्त किया
फेसबुक इंडिया ने सोमवार को बताया कि उन्होंने पूर्व आईएएस अधिकारी राजीव अग्रवाल को पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर नियुक्त किया है। वह अंखी दास की जगह लेंगे जिन्होंने विवाद के बाद पिछले साल अक्टूबर में अपने पद से इस्तीफा दिया था। अग्रवाल इससे पहले उबर इंडिया और साउथ एशिया के पब्लिक पॉलिसी हेड रह चुके हैं।