अभिनेत्री विद्या बालन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर पुराने दिनों को याद किया है जब वह फोटोग्राफर्स और सिनेमेटोग्राफर्स को दाईं ओर से अपनी तस्वीर खींचने से मना करती थीं। उन्होंने कहा, "मुझे डर था...अगर दाईं तरफ से मेरी तस्वीर ली जाएगी तो मैं...बुरी दिखूंगी।" बकौल विद्या, समय के साथ उन्होंने खुद को देखने का नज़रिया बदल लिया।