फोन करने पर 5 मिनट में पहुंचेगी पुलिस: पिंक फोर्स की शुरुआत पर गोवा के सीएम प्रमोद सावंत

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि 1091100101 नंबर पर फोन करने पर पुलिस महज 5 मिनट में पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस बल ने पिंक फोर्स की शुरुआत की है जो 24x7 बच्चों, महिलाओं और पर्यटकों के खिलाफ होने वाले अपराधों से निपटने का काम करेगी। उन्होंने इसके लिए डीजीपी और पुलिस बलों का धन्यवाद भी किया।