पॉप स्टार रिहाना 2022 के लिए फोर्ब्स द्वारा जारी अरबपतियों की सूची में शामिल हुए नए चेहरों में से एक हैं। फोर्ब्स के मुताबिक, 34-वर्षीय रिहाना $1.7 अरब की संपत्ति की मालकिन हैं। बकौल फोर्ब्स, रिहाना की कॉस्मेटिक्स ब्रैंड 'फेंटी ब्यूटी' में हिस्सेदारी और सैवेज एक्स फेंटी लॉन्जरी बिज़नेस ने उन्हें बारबाडोस की पहली अरबपति बनाने में मदद की।