CM सम्राट अपने अनाड़ीपन से सभ्य समाज की नींव खोखली कर रहे: बांका के वीडियो पर तेजस्वी

बांका (बिहार) के मंदार पर्वत पर लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर हमला बोलते हुए उन्हें मनोनीत कठपुतली मुख्यमंत्री बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने अनाड़ीपन, बड़बोलेपन, अपरिपक्वता, व्याकुलता और पुलिस कार्य-प्रणाली में गैर-ज़रूरी हस्तक्षेप से बिहार में न्याय/सभ्य समाज की नींव प्रतिदिन खोखली कर रहे हैं।"

Load More