बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर झारखंड व बंगाल के कई स्थानों पर ED की छापेमारी जारी

रिपोर्ट के मुताबिक़, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) बांग्लादेशी घुसपैठ से जुड़े धन शोधन मामले में झारखंड और पश्चिम बंगाल में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर छापेमारी कर रहा है। रांची में ईडी बरियातू स्थित होटल स्काई लाइन समेत 6 ठिकानों की तलाशी ले रही है। गौरतलब है, 16 सितंबर को ईडी ने मामले में झारखंड में केस दर्ज किया था।