बांग्लादेश के 100 टका और भारत के 100 रुपए में है कितना अंतर, टका का भारत से है क्या कनेक्शन?
करेंसी कन्वर्टर XE.com के मुताबिक, बांग्लादेश के 100 टका की वैल्यू भारत के 76 रुपए के बराबर है। 1972 में बांग्लादेश की सरकार ने अपनी अलग मुद्रा टका शुरू की और 4 मार्च 1972 को स्वतंत्र बांग्लादेश का पहला 1 टका का नोट जारी हुआ। बांग्लादेश की मुद्रा का शुरुआती सफर भारत में छपे नोटों से शुरू हुआ था।