बांग्लादेश के भावी पीएम रहमान की पार्टी ने पीएम मोदी के बधाई संदेश पर दी प्रतिक्रिया
बांग्लादेश के भावी प्रधानमंत्री तारिक रहमान की बीएनपी ने आम चुनाव में जीत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बधाई पर प्रतिक्रिया दी है। पार्टी की चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नज़रुल इस्लाम ने कहा, "हमारा मानना है कि तारिक रहमान के नेतृत्व में दोनों देशों के बीच संबंध और उनके लोगों के बीच के बंधन और भी मजबूत होंगे।"