पश्चिम बंगाल के बीरभूम में होली के दौरान हुई हिंसक झड़प के बाद बीजेपी नेता अमित मालवीय ने राज्य सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा, "ममता बनर्जी (मुख्यमंत्री) के शासन में पश्चिम बंगाल तेज़ी से बांग्लादेश जैसा बनता जा रहा है।" उन्होंने कहा, "हम ममता को उनकी वोट बैंक की राजनीति के लिए सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने नहीं देंगे।"