बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से मेन्स टी20 वर्ल्ड कप-2026 के ग्रुप-C में बांग्लादेश और आयरलैंड की अदला-बदली करने का अनुरोध किया है। इससे बांग्लादेश को भारत के बजाय श्रीलंका में अपने मैच खेलने का मौका मिलेगा। मौजूदा शेड्यूल के अनुसार, बांग्लादेश के मैच कोलकाता और मुंबई में होने हैं जबकि आयरलैंड के मुकाबले कोलंबो और पल्लेकेले में निर्धारित हैं।