inshorts

बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF की महिला कॉन्स्टेबल ने हथियारबंद 6 घुसपैठियों को अकेले ही खदेड़ा

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बताया है कि मालदा सेक्टर (पश्चिम बंगाल) में एक महिला कॉन्स्टेबल ने बुधवार को कुतादह बॉर्डर आउटपोस्ट के पास अकेले ही हथियारबंद 6 बांग्लादेशी घुसपैठियों को खदेड़ दिया। डीआईजी एनके पांडे ने कहा कि घुसपैठिए बाड़ के करीब पहुंच चुके थे और कॉन्स्टेबल ने फायरिंग नहीं की होती तो वे बाड़ को नुकसान पहुंचा देते।