बांग्लादेश में नहीं थम रहा हिंदुओं की हत्या का सिलसिला, गाड़ी से कुचल कर की गई हत्या
बांग्लादेश में एक और हिंदू शख्स की हत्या का मामला सामने आया है। राजबाड़ी में एक फिलिंग स्टेशन में काम करने वाले 30-वर्षीय रिपन साहा नामक शख्स को शुक्रवार को तेल भरवाकर बिना पैसे दिए भाग रहे गाड़ी चालक ने जानबूझकर कुचल दिया। पुलिस ने घटना की पुष्टि कर बताया कि गाड़ी के मालिक व चालक को पकड़ा गया है।