inshorts

बांग्लादेश में म्यूज़िशियन जेम्स के कॉन्सर्ट पर हमला, हमलावरों ने भीड़ पर फेंके ईंट-पत्थर

बांग्लादेश में म्यूज़िशियन जेम्स के कॉन्सर्ट पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया जिसके चलते आयोजकों को शो रद्द करना पड़ा। हमलावरों के एक समूह ने वैन्यू में घुसने की कोशिश की और भीड़ पर ईंट-पत्थर फेंके। यह कॉन्सर्ट शुक्रवार रात एक स्थानीय स्कूल की 185वीं वर्षगांठ पर आयोजित होना था और हमले में कम-से-कम 20-25 छात्र घायल हो गए।