फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार, 59 वर्षीय अभिनेता आमिर खान एक महिला के साथ सीरियस रिलेशनशिप में हैं। रिपोर्ट में बताया गया, "आमिर की मिस्ट्री पार्टनर बेंगलुरु से है...आमिर ने हाल ही में उसे अपने पूरे परिवार से मिलवाया...मुलाकात अच्छी रही।" गौरतलब है, आमिर पहले 2 बार शादी कर चुके हैं और दोनों बार उनका तलाक हो गया।