बेंगलुरु में रैपर-सिंगर हनी सिंह के कॉन्सर्ट में पहुंचे 'केजीएफ' फेम ऐक्टर यश का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। हनी सिंह ने यश का स्टेज पर स्वागत करते हुए कहा, "मुझे कर्नाटक में अपना यादगार पल मिल गया है। मेरा भाई यश।" वहीं, यश ने कहा, 'बहुत प्रेरणादायक कहानी है आपकी। आप आगे बढ़ते रहें भाई।"