बेंगलुरु के चर्च स्ट्रीट पर लाइव परफॉर्मेंस दे रहे सिंगर एड शीरन को पुलिस ने रोका

बेंगलुरु (कर्नाटक) के चर्च स्ट्रीट पर शनिवार को लाइव परफॉर्मेंस दे रहे ब्रिटिश सिंगर एड शीरन को पुलिस ने बीच में ही रोक दिया जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। वीडियो में एक पुलिसकर्मी शीरन के माइक की तार निकालते हुए दिख रहे हैं। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर बेंगलुरु पुलिस की आलोचना की जा रही है।