बेंगलुरु भगदड़ में मर रहे थे लोग, सेल्फी लेने में बिज़ी थी कर्नाटक सरकार: प्रह्लाद जोशी

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा आईपीएल-2025 में जीत का जश्न मनाने के दौरान मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जिस समय चिन्नास्वामी स्टेडियम के गेट पर लोग मर रहे थे, उस समय कर्नाटक के मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री और राज्य मंत्री सेल्फी लेने में व्यस्त थे।